दिल्ली पब्लिक स्कूल अम्बाला के छत्रों ने मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

दिल्ली पब्लिक स्कूल अम्बाला छात्रों के उज्जवल भविष्य के साथ –साथ उन्हें धार्मिक एकता की शिक्षा व संस्कार देने में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है | विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों को हर प्रकार से जागरूक व श्रेष्ठ नागरिक बनाना है | इसी उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों ने सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु पूज्य श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस को प्रकाशोत्सव के रूप में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया | सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में प्रभात फेरी निकाली गई व मूल मन्त्र का जाप किया गया |बच्चों को गुरु नानक देव जी के जीवन , शिक्षाओं व जीवन में उनके महत्त्व के विषय में बताया गया तथा उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया | छात्रों ने अपनी कविताओं व शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरु जी के प्रति अपने मनोभावों व श्रद्धा को प्रकट किया | सभी ने पूज्य श्री गुरु नानक देव जी के जीवन व उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया | विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता ढाका जी ने सभी को गुरु जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया व उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का सन्देश दिया | उन्होंने छात्रों का उत्साह बढाते हुए सभी को गुरु- पर्व की शुभकामनाएँ दीं | अरदास व प्रसाद वितरण के साथ प्रार्थना सभा का समापन किया गया |